अब नेतागीरी करेंगी डांसर सपना चौधरी, भाजपा में हुईं शामिल

अब नेतागीरी करेंगी डांसर सपना चौधरी, भाजपा में हुईं शामिल

जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में दिल्ली बीजेपी के सदस्यता अभियान कार्यक्रम में शिवराज सिंह चौहान, बीजेपी महासचिव रामलाल और मनोज तिवारी की मौजूदगी में सपना चौधरी बीजेपी में शामिल हुईं. बीजेपी अभी पूरे देश में सदस्यता अभियान चला रही है और लोगों को पार्टी से जोड़ रही है.


हरियाणवी डांसर सपना चौधरी आज भाजपा में शामिल हो गईं। जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में भाजपा के सदस्यता अभियान कार्यक्रम में उन्होंने सदस्यता हासिल की। इस दौरान मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, भाजपा महासचिव रामलाल और दिल्ली प्रदेशाध्यक्ष मनोज तिवारी भी मौजूद थे।